फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनियंत्रित पिकअप गुमटी में घुसी, तीन घायल

Tue, 28 Jul 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के चांदपुर गांव के पास रविवार देर रात पिकअप हाईवे के किनारे रखी गुमटी में घुस गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे गांव के पास सड़क किनारे गुमटी रखी थी। उसी के पास में मलिहाबाद निवासी वीर सिंह, आकिब और नवाज बैठे थे। संडीला से लखनऊ की ओर आ रहे पिकअप चालक हरदोई के मल्लावां निवासी खेम करन को झपकी आ गई। इससे पिकअप अनियंत्रित हो गया और गुमटी से टकराकर पास में बैठे तीनों लोगों को कुचल दिया। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें