फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के बाहर सो रहे दंपती और बच्चों से टकराई बेकाबू कार

Thu, 02 Jul 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रीतकात्मक।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार देर रात एक बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। यह कार मोहनलालगंज कस्बे के मौरावां मोड़ के पास दुकानों के बाहर रखे सामान, ठेलिया और ऑटो से टकराई। इसके बाद कार ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे हरिराम, उनकी पत्नी रामलली व बेटों दीपक और संदीप को टक्कर मार दी। इससे चारों लोग घायल हो गए। हादसे में कार सवार मड़ियांव निवासी दीपेंद्र सिंह, हमीरपुर के आदर्शनगर निवासी अधिवक्ता एलपी मिश्र और सीतापुर के सिधौली निवासी चालक रजी भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मोहनलालगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ आर वसंत कुमार ने बताया कि कार प्रयागराज की ओर से लखनऊ आ रही थी। छानबीन में पता चला है कि कार सवार लोग चित्रकूट न्यायालय में मुकदमे की पेशी के बाद लखनऊ लौट रहे थे। कार मालिक दीपेंद्र सिंह का संबंध चित्रकूट के राजघराने से बताया जा रहा है। हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। कार सवार घायलों से पूछताछ में पता चला कि चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें