फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान' कार्यक्रम का आयोजन, पांच लाख से अधिक विद्यालयों में लिया गया पंच संकल्प

Tue, 02 Sep 2025 09:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों में 'हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पांच लाख से अधिक विद्यालयों में पंच संकल्प लिया गया। आगे पढ़ें और जानें पुूरा मामला... 
विज्ञापन
शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से सोमवार को देशभर में पांच लाख से अधिक विद्यालयों में 'हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान' संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लाखों शिक्षकों व छात्रों ने सामूहिक रूप से विद्यालयों में प्रार्थना सभाओं में पांच संकल्पों की शपथ ली। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. संजय मेधावी ने बताया कि सभी जिलों के सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा 12 तक के विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों व विद्यार्थियों ने हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प की शपथ ली।

समभाव से सीखने और सिखाने के लिए अग्रसर रहें

प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित व प्रेरणाप्रद बनाने, विद्यालय के संपदा, संसाधन तथा समय को राष्ट्र संपत्ति मानते हुए उनका संरक्षण, विवेकपूर्ण प्रयोग करने, विद्यालय में कोई भेदभाव न हो, सभी समभाव से सीखने और सिखाने के लिए अग्रसर रहें, की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें