वो एसपी मिश्रा से लगातार यह कहते रहे कि चूंकि बसपा-सपा ने हाथ मिला लिया है, इसलिए अब मायावती को जून 1995 वाला मुकदमा वापस ले लेना चाहिए।
जब हमने लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद हमारे प्रति समाजवादी पार्टी के बदले व्यवहार को देखा तो महसूस किया कि हमने उनके खिलाफ 2 जून 1995 के मुकदमे को वापस लेकर एक बड़ी गलती की है और हमें उनसे हाथ नहीं मिलाना चाहिए था। हमें थोड़ी गहराई से विचार करना चाहिए था।
प्रियंका ने कसा तंज
मायावती के प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए इन बयानों के बाद प्रियंका गांधी ने तंज कसा है। अपने ट्विटर हैंडल से मायावती का वीडियो ट्वीट करते हुए प्रियंका ने लिखा कि- 'इसके बाद भी कुछ बाकी है?'