अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में ''मन माटी सा'' फैशन शो का आयोजन शनिवार को इनोवेशन फॉर चेंज
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में ''मन माटी सा'' फैशन शो का आयोजन शनिवार को इनोवेशन फॉर चेंज एवं बेल्हा नैचुरल की ओर से किया गया। इसमें झुग्गी झोपड़ी के बच्चों ने जलवा बिखेरा। बच्चों ने अपने हाथों से तैयार मिट्टी से बनी कलाकृतियों, सामग्रियों और ड्रेस को पेश किया। मुख्य अतिथि श्री जय नारायण पीजी कॉलेज के प्रो. विनोद चंद्रा ने बच्चों की सरहाना की। प्रतिभागियों को गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स अवाॅर्ड से नवाजा गया। अनुपमा सिंह, प्रखर पांडेय, पूजा अग्रवाल, लता कादंबरी, सत्यम गुप्ता, हर्षित, विशाल, रोहित, दीपक आदि लोग मौजूद रहे।