लखनऊ। विश्व पैदल यात्री दिवस पर सोमवार को मोहनलालगंज में सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों के अधिकारों को लेकर वॉकथॉन निकाला गया। इसमें विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने गति धीमी करें, जीवन अनमोल है और सड़क सुरक्षा है सबकी जिम्मेदारी जैसे संदेशों वाली तख्तियां उठाईं। रोड सेफ्टी नेटवर्क ने कंज्यूमर वॉयस और कंज्यूमर गिल्ड लखनऊ के सहयोग से इसका आयोजन किया। सभा में अभिषेक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश साहू, प्रदीप सिंह और कंज्यूमर वॉयस के प्रबंध न्यासी आशिम सन्याल ने विचार रखे।