फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 62वीं रामरथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने किए राम लला के दर्शन

विज्ञापन
62वीं रामरथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने किए राम लला के दर्शन
विज्ञापन
लखऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर ग्राम भागुखेड़ा, जैतीखेड़ा के श्रद्धालुओं ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। उन्हें रामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता व प्रसाद भी भेंट किया गया। विधायक की इस 62वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा में सैकड़ों लोगों ने राम लला के दर्शन किए। विधायक ने बताया कि अब तक 8,750 से अधिक श्रद्धालु इस निशुल्क यात्रा के माध्यम से अयोध्या धाम पहुंच चुके हैं। यात्रा का शुभारंभ 27 सितंबर 2022 को डॉ. सिंह ने अपनी माताजी तारा सिंह की स्मृति में किया था। श्रद्धालुओं के लिए जलपान, भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें