राम वनगमन मार्ग में खामियां सामने आने पर अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय को पत्र भेजा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
राम वनगमन मार्ग पर खामियां सामने आने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ओमकार भारती और अधिशासी अभियंता रवींद्र पाल सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। इस मार्ग के अवतारपुर से सिंहरौर-उपरिहार हिस्से पर फ्लाईओवर के स्लैब में बड़ी खामियां मिली थीं।
विज्ञापन
यह हिस्सा करीब 14 किमी लंबा है। करीब डेढ़ किमी लंबाई में साइड के बंधे और ढाल क्षतिग्रस्त मिला है। थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट में गुणवत्ता खराब पाई गई। यह सड़क पीडब्ल्यूडी की एनएच विंग करवा रही है। इसमें ठेकेदार को डिबार (ब्लैकलिस्ट) करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भी पत्र भेजा गया है।
ठेकेदार पूरी सड़क की रिपेयर अपने खर्च पर करेगा। जिस संस्था के पास इस संस्था की क्वालिटी की निगरानी की जिम्मेदारी थी, उसे भी काली सूची में डालने के लिए लिख दिया गया है।