फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को डीए के नकद भुगतान का आदेश जारी

Tue, 18 Sep 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने जुलाई से बढ़े महंगाई भत्ते (डीए) के नकद भुगतान की कार्यवाही शुरू कर दी है। सोमवार को अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को दो फीसदी बढ़ा डीए जोड़कर भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


अब अधिकारियों को महंगाई भत्ता सात की जगह नौ प्रतिशत मिलेगा। सचिव वित्त अलकनंदा दयाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे अधिकारियों को बढे़ डीए फायदा सितंबर के वेतन से मिलना शुरू हो जाएगा।

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक लाभ लेने वाले अधिकारियों का महंगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ेगा और 142 की जगह 148 प्रतिशत का भुगतान होगा। इसी तरह पांचवें वेतन आयोग की आयोग की सिफारिशों के मुताबिक लाभ लेने वाले अफसरों को 274 की जगह 284 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इनके भत्ते में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके बाद राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व पेंशनरों के डीए भुगतान की कार्यवाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें