फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मैनेजमेंट प्लान की तैयारी के आदेश

Tue, 18 Feb 2014 10:10 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने भी चुनाव तैयारियों के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सोमवार से प्रदेश के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीएम) का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। पहले दिन 39 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव के नियम-कायदे बताए गए।

ट्रेनिंग के पहले सत्र में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मधुकर द्विवेदी, आरएन सिंह व मधुसूदन रायजादा ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अधिकारियों को रू-ब-रू कराया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में कई ऐसे अधिकारी भी शामिल थे जो पहली बार चुनाव कराने जा रहे हैं। अधिकारियों से एक फॉर्म भी भरवाया गया, जिसमें उनके पहले के अनुभव व अन्य जानकारियां मांगी गईं।

दूसरे सत्र में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा खुद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर के साथ प्रशिक्षण में शामिल हुए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जनपद स्तरीय प्रतिनिधियों को राजनीतिक दलों से संबंधित आयोग के निर्देशों को प्रतियां उपलब्ध करा दी जाएं।

इसके साथ ही जिले का चुनाव प्रबंधन प्लान, संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों का निर्धारण कर लिया जाए। जिलों में यह भी देखा जाए कि कितनी ईवीएम व वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कैमरा से वीडियोेग्राफी करवाने की तैयारी व वोटर हेल्पलाइन स्थापित करने की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।

25 जिलों को बुलाया पहुंच गए 39
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के 75 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए तीन दिन का कार्यक्रम तय किया था।

17 से 19 फरवरी के बीच प्रत्येक दिन 25-25 जिलों के डीएम बुलाए गए थे, लेकिन पहले ही दिन 39 जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशिक्षण में पहुंच गए।

दरअसल, ज्यादातर अधिकारी आईएएस वीक के लिए लखनऊ आए थे। आईएएस वीक खत्म हुआ है। ऐसे में कई डीएम ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पहले ही दिन यानी सोमवार को प्रशिक्षण में शामिल होने की इजाजत मांग ली।

यही वजह है कि 25 के बजाय 39 जिलों के अधिकारी सोमवार को प्रशिक्षण में पहुंच गए। बाकी बचे जिलाधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार व बुधवार को होना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें