फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parishadiya School: परिषदीय स्कूलों में 15 दिन में न साफ हुए शौचालय तो कार्रवाई तय

Fri, 30 Dec 2022 05:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों के शौचालयों की सफाई के लिए 15 दिन का समय दिया है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने परिषदीय स्कूलों में शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी जताई है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 15 दिन के भीतर शौचालय की व्यवस्था ठीक कराएं।

विज्ञापन


दरअसल बीते दिनों समीक्षा में पता चला था कि कई स्कूलों में शौचालय तो बने हैं, लेकिन उनमें ताला बंद रहता है। सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसे देखते हुए ये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों की स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में भी सफाई की जिम्मेदारी है।

सभी बीएसए का दायित्व है वे बीईओ के माध्यम से सफाई कर्मियों के काम पर नजर रखें। यदि किसी विद्यालय में नियमित सफाई नहीं हो रही तो डीएम की अध्यक्षता में गठित कायाकल्प विषयक अनुश्रवण समिति को जानकारी दें जिससे संबंधित सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने सर्दी की छुट्टियों के बाद विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि इसके बाद भी स्कूलों के शौचालय चालू नहीं हुए और समुचित सफाई नहीं मिली तो संबंधित प्रभारी शिक्षक व सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें