नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, पद्मश्री विद्या
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में सोमवार को इतिहास विभाग की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत हुई। इसका विषय नैरेटिव्स बियॉन्ड टेक्स्ट्स : मटेरियल कल्चर, ओरल ट्रेडिशंस एंड इंडिजिनस नॉलेज सिस्टम्स रहा। मुख्य वक्ता भारतीय मुद्रा विज्ञान सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि मौखिक या वाचिक परंपरा भी इतिहास का अहम हिस्सा है।
कहा कि सम्राट अशोक के पहले का लिखित साहित्य हमें नहीं मिल पा रहा है। इसके पीछे कारण यह रहा कि विद्वान अपनी रचनाओं को अपने शिष्यों को कंठस्थ करा देते थे और अपनी कृतियों को नष्ट करा देते थे। शिष्यों के माध्यम से उनकी रचनाएं मौखिक परंपरा के साथ ी आगे बढ़ती रहीं।
मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने के साथ उन्हें देश की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत से जोड़ना भी है। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने कहा कि मौखिक परंपराओं का शोधपरक अध्ययन किया जाना बेहद जरूरी है।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह की पुस्तक न्यू पर्सपेक्टिव्स ऑन इंडियन हिस्ट्री : सोसाइटी, कल्चर एंड पॉलिटिक्स का विमोचन भी किया गया।
नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, पद्मश्री विद्या
नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, पद्मश्री विद्या