फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई के डॉक्टर की हालत बिगड़ी, पत्नी भी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उरई से आए डॉक्टर की हालत गंभीर है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। जबकि उनकी पत्नी भी पॉजिटिव है। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर के बेटे और बेटी को केजीएमयू में ही क्वारंटीन किया गया है। वहीं, जालौन में कोरोना वायरस का पहला केस मिलने के बाद वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज परिसर आने वाले डॉक्टरों और उनके परिजनों समेत 40 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। डॉक्टरों के घर के बगल में रहने वालों की भी कोरोना की जांच हुई है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
विज्ञापन

उरई निवासी और वहीं जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज में लगी थी। 2 दिन पहले हालत बिगड़ने पर केजीएमयू रेफर कर दिया गया। यहां जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टर को तत्काल कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया गया। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटा व बेटी की भी जांच कराई गई। रविवार सुबह पत्नी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। केजीएमयू से ही एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर के बेटे और गुड़गांव में नौकरी करने वाली उनकी बेटी को क्वारंटीन किया गया है।
संक्रामक रोग यूनिट के प्रभारी डॉक्टर डी. हिमांशु ने बताया कि डॉक्टर को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत थी, इसलिए उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट कर रखा गया है। डॉक्टर के अन्य पैरामीटर्स सही हैं। जबकि उनकी पत्नी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

जॉर्जियन हैं डॉक्टर
उरई निवासी कोरोना पीड़ित डॉक्टर वहां एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने केजीएमयू से ही पढ़ाई की है। ऐसी स्थिति में जानकारी मिलते ही केजीएमयू के सभी चिकित्सक उनका हालचाल लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें