फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की दहशत दिखाकर अल्पसंख्यकों का वोट लेना चाहता है विपक्ष : राजनाथ सिंह

Wed, 01 May 2019 12:27 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
गृहमंत्री और लखनऊ के भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने मंगलवार शाम अमीनाबाद में आयोजित चुनावी सभा में राजधानी के मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिश की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भाजपा को सांप्रदायिक, मुस्लिम विरोधी और ईसाई विरोधी बताते हैं, अल्पसंख्यकों में भाजपा के नाम से दहशत पैदा कर उनका वोट लेना चाहते हैं, लेकिन भाजपा दहशत से नहीं बल्कि प्यार-मोहब्बत से समर्थन हासिल करना चाहती है। 

भाजपा किसी जाति या धर्म की विरोधी नहीं है। भाजपा मानती है कि देश को ताकतवर बनाने के लिए सभी को साथ लेकर चलना जरूरी है। गृहमंत्री ने कहा, मैं केवल सरकार बनाने के लिए, बल्कि देश को सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए वोट मांग रहा हूं। 
विज्ञापन
Trending Videos

राजनाथ ने कहा, पड़ोसी देश पाकिस्तान, श्रीलंका, वर्मा और चीन में जहां महंगाई में 10 से 12 प्रतिशत वृद्धि हुई है, वहीं भारत में महंगाई 2-3 प्रतिशत है। नरेंद्र मोदी सरकार के वित्तीय प्रबंधन से लोकसभा चुनाव में महंगाई मुद्दा नहीं है। 

आज दुनिया का प्रत्येक अर्थशास्त्री डंके की चोट पर कहता है कि सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत है। 2014 में भारत जहां दुनिया की नौवीं बड़ी अर्थव्यवस्था था, वहीं अब छठी बड़ी अर्थव्यवस्था है। कुछ महीनों बाद विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था होगा। 

सामरिक और कूटनीतिक मोर्र्चे पर भी भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है। डोकलाम मुद्दे पर दुनिया को बता दिया कि भारत अब कमजोर नहीं, बलवान देश है। 

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन में गांठ है, यह मन का गठबंधन नहीं है। मोदी के डर से हुए गठबंधन को चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी। सभा को विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया और अशोक मोतियानी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

अमीनाबाद से जाता है जीत का संदेश

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अमीनाबाद से जीत का संदेश पूरे लखनऊ में जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी भी अमीनाबाद में सभा करते थे, तब तय हो जाता था कि भाजपा जीत रही है।

बघेल के बिगड़े बोल
पशुधन विकास मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सभा में गठबंधन की सपा प्रत्याशी को लेकर विवादित बयान दिया।  उन्होंने कहा, ‘खूबसूरत नर्स से बदसूरत मां अच्छी होती है। बिहार से खूबसूरत नर्सें चुनाव लड़ने आई हैं।

राजनाथ सिंह लखनऊ की मां हैं, उन्हें लखनऊ का दर्द होगा, लेकिन ये नर्सें किराए के मकान में रहकर और चुनाव लड़कर फिर बिहार लौट जाएंगी।’ हालांकि बघेल ने जब यह बात कही, उस समय मंच पर राजनाथ सिंह नहीं थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें