नगर आयुक्त व महापौर को ज्ञापन देते व्यापारी।
लखनऊ। नगर निगम के 21 प्रकार के व्यवसायों पर प्रस्तावित अनिवार्य व्यापारिक व भारी लाइसेंस शुल्क व्यवस्था के विरोध में बुधवार को भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त व महापौर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारी हितों की अनदेखी करते हुए इस प्रस्ताव लागू किया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
संगठन के प्रदेश संयोजक एसडी सिंह बैसवार व अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग पहले से ही महंगाई, जीएसटी, ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा, बिजली व अन्य करों के भारी आर्थिक दबाव से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में नए लाइसेंस लागू करना या शुल्क में अत्यधिक वृद्धि करना छोटे व मध्यम व्यापारियों के लिए गंभीर संकट उत्पन्न करेगा। इस मौके पर महामंत्री सुशील कुमार सिंह, विवेक शुक्ला, विनोद सिंह, विशाल रावत व प्रवीण मिश्रा, मीडिया प्रभारी किशन सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त व महापौर को ज्ञापन देते व्यापारी।