लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने नगर निगम के प्रस्तावित नए लाइसेंस शुल्क का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।
नए प्रावधानों के तहत जिम, कोचिंग सेंटर, कपड़ों के शोरूम, टी-स्टॉल सहित 20 तरह के प्रतिष्ठानों को नगर निगम से लाइसेंस लेना अनिवार्य किया जा रहा है। यह जीएसटी की मूल अवधारणा के भी विरुद्ध है। इस फैसले से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन जल्द महापौर से मुलाकात कर निर्णय को वापस लेने की मांग करेगा। ऐसा नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।