फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में छात्राओं के बुर्का पहनकर आने का विरोध

विज्ञापन
लविवि कुलपति को मांगपत्र सौंपते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में कक्षाओं और परीक्षाओं के दौरान बुर्का पहनकर आने पर रोक की मांग करते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. जेपी सैनी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि परीक्षा के दौरान बुर्के में परीक्षार्थी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाती। इससे परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठ सकते हैं। संगठन ने कक्षाओं और परीक्षाओं में सामान्य परिधान की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

विहिप अवध प्रांत के समरेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की भी मांग की। संगठन ने मंदिर की खराब स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रेम कुमार यादव, अजय अवस्थी, श्याम सिंह, नैमिष, दीपक साहू, अमित तिलहरी और विपिन कांत आदि मौजूद रहे।

लविवि कुलपति को मांगपत्र सौंपते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता। 

लविवि कुलपति को मांगपत्र सौंपते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें