सिम्बोलिक असेंबली में बैठे विपक्ष के नेता
- फोटो : amar ujala
यूपी में विपक्ष में चल रहे बजट सत्र में विपक्ष ने सदन का बायकाट जारी रखा और सदन के सेंट्रल हॉल में एक सिम्बॉलिक असेंबली बनाई।
सिम्बॉलिक असेंबली बनाकर शोक प्रस्ताव लाया गया और इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। बता दें कि पिछले दिनों भाजपा विधायक मथुरा पाल का निधन हो गया था जिसके बाद जिनके प्रति विधायकों ने संवेदनाएं व्यक्त की।
गौरतलब है कि विपक्ष ने सदन का बॉयकाट कर रखा है। सरकार से उनकी शिकायतें खत्म नहीं हुई है। जिसके कारण विधानभवन के सेंट्रल हॉल में मृतक विधायक को श्रद्घांजलि देने के लिए सिम्बॉलिक असेंबली बनाई गई।
मंगलवार को भारत के निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शपथ लेंगे, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।