सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी सरकार का विकास एजेंडा और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी बुरी तरह परेशान हैं।
अपनी हताशा और कुंठा में वे सरकार के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी और झूठे आरोप लगाने पर तुल गए हैं।
चौधरी ने कहा, सपा सरकार ने जनहित की तमाम योजनाएं चलाई हैं। इनसे लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। इसके बावजूद जब कांग्रेस और भाजपा नेता कथित भ्रष्टाचार की बातें करते हैं तो हंसी आती है।
बिना किसी तथ्य या आधार के ऐसे निराधार आरोप लगाकर विपक्ष अपनी ही मर्यादा पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। सपा सरकार बनने के दिन से ही विपक्ष ने पूरी तरह नकारात्मक रवैया अपना रखा है।
अब विपक्षी दल सपा सरकार को बदनाम करने के अभियान में जुटे हैं। मंत्रियों पर बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी ओछी राजनीति ही है।