फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू के दीक्षांत समारोह में ड्रेस कोड का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में निर्धारित ड्रेस कोड को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विद्यार्थियों के एक गुट ने विवि प्रशासन को इस पर पत्र लिखा है। विवि के दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। इस पर विद्यार्थी सहमत नहीं हैं, उनका कहना है कि विद्यार्थियों को फॉर्मल ड्रेस में डिग्री लेने की अनुमति मिलनी चाहिए। वहीं विवि प्रशासन ने इसे समिति से पास होने की बात कहते हुए बदलाव से इन्कार किया है।
विज्ञापन

कुलपति को पत्र देने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि वे डिग्री लेते समय बाबा भीमराव अंबेडकर की तरह फॉर्मल ड्रेस पहनना चाहते हैं, लेकिन विवि ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहनने की अनिवार्यता लगा दी है। इसलिए जो विद्यार्थी सफेद कुर्ता-पायजामा के बजाय फॉर्मल ड्रेस पहनना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विवि बाबा साहेब के विचारों का पोषक है इसलिए दीक्षांत समारोह में फॉर्मल ड्रेस पहनने की अनुमति मिलनी चाहिए। विवि का दीक्षांत समारोह 11 नवंबर को होना है। समारोह में थल सेनाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
ड्रेस कोड में बदलाव संभव नहीं
दीक्षांत समारोह के ड्रेस कोड को लेकर कोई विवाद नहीं है। विवि की एकेडमिक काउंसिल और अन्य बॉडी से दीक्षांत समारोह का परिधान पास हुए दो साल हो चुके हैं। अब इसमें बदलाव करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रचना गंगवार, जनसंपर्क अधिकारी, बीबीएयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें