फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीएचडी के लिए आवेदन का मौका 25 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) में पीएचडी के लिए आवेदन 25 मई तक कर सकते हैं। संस्थान की ओर से शोध को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता भी मिल सकेगी। जिन विषयों में पीएचडी की सीटों पर प्रवेश होंगे उनमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और गणित विषय शामिल हैं। स्व-वित्तपोषित पूर्णकालिक शोधार्थियों को संस्थान से किसी भी रूप में कोई वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं होगी। हालांकि जो आवेदक सीएसआईआर, यूजीसी, आईसीएआर, आईसीएमआर और आईसीपीआर की योग्यता रखते होंगे और उनका अकादमिक रिकॉर्ड लगातार अच्छा रहा है, उनके लिए वित्तीय मदद पर विचार किया जा सकता है। बता दें कि सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1500 और एससी, एसटी और दिव्याग अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। साक्षात्कार 20 से 21 जुलाई तक होंगे और प्रवेश प्रक्रिया 30 जुलाई तक पूरी होगी। आवेदन के इच्छुक विद्यार्थियों को वेबसाइट iiitl.ac.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें