फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए मौका : राजकीय व सहायता प्राप्त स्कूलों में भरें जाएंगे शिक्षकों के 36,402 पद

Thu, 20 Jun 2019 10:36 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में वर्षों से खाली पड़े शिक्षकों के 36,402 पदों को सीधी भर्ती और पदोन्नति से भरने की कवायद शुरू कर दी है। इनमें राजकीय विद्यालयों में 17,481 जबकि सहायता प्राप्त स्कूलों में 18,921 पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को लंबित भर्तियों और पदोन्नति जल्द करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


विभाग ने राजकीय स्कूलों में प्रधानाचार्यों के रिक्त 708 पदों में से 352 पर भर्ती का अधियाचन अप्रैल 2018 में आयोग को भेजा था। इनमें से 269 पदों के लिए अधियाचन इसी 11 जून को भेजा गया, जबकि पदोन्नति वाले 356 पदों का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। 

विभाग ने प्रधानाध्यापक के 219 पदों को 29 जून तक भरने का आश्वासन सरकार को दिया है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय को विभागीय चयन समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने प्रवक्ता के 56 और सहायक अध्यापकों के 478 पदों पर भर्ती के लिए भी आयोग को अधियाचन भेज दिया है।

विज्ञापन

आयोग में अटकी है भर्तियां

प्रधानाचार्य और प्रवक्ताओं की सीधी भर्तियां आयोग में अटकी हैं। पदोन्नति वाले प्रवक्ता के पदों का मामला आयोग में लंबित है। विभाग ने 2003 से 2016 के बीच प्रवक्ता के 733 पद और फरवरी से जून 2018 के बीच 1355 पदों का अधियाचन भेजा था। इसी प्रकार पदोन्नति वाले प्रवक्ता के 3240 पदों में से 1754 का प्रस्ताव 7 अक्तूबर 2016, 36 पदों के लिए 25 जनवरी 2018 और 1394 पदों का प्रस्ताव 12 जून 2019 को भेजा गया था।

इस वर्ष मिलेंगे 10,768 सहायक अध्यापक
आयोग ने सहायक अध्यापकों के 10,768 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही यह सूची विभाग को मिल जाएगी, जिसके बाद विभाग मेरिट के आधार पर शिक्षकों को जिला और स्कूल आवंटित करेगा। 

राजकीय विद्यालयों की स्थिति

            पदनाम                स्वीकृत पद    कार्यरत    रिक्त
  • प्रधानाचार्य                798                90        708
  • प्रधानाध्यापक            1548            1329      219
  • प्रवक्ता                     8458            3150     5308
  • सहायक अध्यापक     18297           7051    11246
सहायता प्राप्त विद्यालयों में नहीं बचेंगे रिक्त पद
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने सहायता प्राप्त विद्यालयों में संस्था प्रधान के 855 पदों के लिए साक्षात्कार कर लिए हैं, जबकि 599 पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। सरकार ने प्रवक्ता के 2297 रिक्त पदों में से 1901 के लिए बोर्ड को अधियाचन भेजा था।  बोर्ड ने 1604 पदों पर प्रक्रिया शुरू कर 1290 पदों के लिए परीक्षा कराई है।

इनमें से 297 पदों पर परीक्षण किया जा रहा है। शेष 396 पदों के लिए 31 जुलाई तक अधियाचन मांगा है। सहायक अध्यापक के 14,122 रिक्त पदों में से 10,111 पर भर्ती के लिए बोर्ड को अधियाचन भेजा गया था। बोर्ड ने 7482 पदों के लिए परीक्षा कराई, जबकि 1235 पदों के लिए परीक्षण चल रहा है। शेष 4011 पदों के लिए अधियाचन 31 जुलाई तक मांगा गया है।
विज्ञापन

सहायता प्राप्त विद्यालयों की स्थिति

            पदनाम              स्वीकृत पद        कार्यरत        रिक्त
  • संस्था प्रधान              4512              2010        2502
  • प्रवक्ता                       22303            20006       2297
  • सहायक अध्यापक      72120           57998      14122
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें