फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में ऑपरेशन अब लेजर विधि से

विज्ञापन
लोकबंधु चिकित्सालय।
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु चिकित्सालय में अब बवासीर, फिशर और फिस्टुला का इलाज लेजर विधि से होगा। शुक्रवार को अस्पताल में लेजोट्रॉनिक्स लेजर मशीन से ऑपरेशन और इलाज का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मरीजों के ऑपरेशन भी किए गए। मशीन इंडिया प्रेस्टीसाइड्स लिमिटेड के निदेशक विश्वास स्वरूप अग्रवाल ने सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि नई दिल्ली के लेजर प्रोक्टोलॉजिस्ट डॉ. एएस चिलाना और वास्कुलर सर्जन डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों में लेजर सर्जरी से रक्तस्राव और दर्द कम होने के साथ अस्पताल में रुकने की अवधि घट सकती है। कुछ प्रक्रियाओं में 10 से 30 मिनट लग सकते हैं। मरीज की स्थिति के अनुसार उसी दिन छुट्टी भी संभव है। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय वर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शबीह मजहर और डॉ. अमित मिश्रा समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें