फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवध बस अड्डे से तीन घंटे बाधित रहा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस कारण डायवर्जन किए जाने से अवध अड्डे से तीन रूटों पर तीन घंटे तक बसों का संचालन भी बाधित रहा। बसों को आउटर (अहिमामऊ, किसान पथ व एयरपोर्ट) के पास ही रोक दिया गया। ऐसे में यात्रियों को आगे का सफर ई रिक्शा, ऑटो से पूरा करना पड़ा। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शहीद पथ, अयोध्या मार्ग आदि रूटों पर डायवर्जन के कारण अवध अड्डे पर बसों की आवाजाही बाधित हुई। यहां से पूर्वांचल के जिलों के लिए 450 से अधिक बसें चलती हैं। इनमें से करीब 100 का संचालन शनिवार को प्रभावित रहा।
पूर्वांचल से आने वाली बसों को अयोध्या रूट पर किसान पथ तक लाया गया। यहां से बसें किसान पथ की ओर मोड़ दी गईं। ऐसे ही सुल्तानपुर रोड से आने वाली बसों को अहिमामऊ तक लाया गया। कानपुर रूट की बसें एयरपोर्ट तक ही पहुंचीं। शहीद पथ पर बसों को नहीं लाने से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें