लखनऊ। दक्षिण मध्य रेलवे के बल्हारशाह-काजीपेट रूट पर तीसरी लाइन का काम कराया जाएगा। इसके चलते लखनऊ जंक्शन-चेन्नई मास एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन चार जून से अलग-अलग तारीखों पर बाधित रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पांच, छह, आठ, 12, 13, 15 व 19 जून को 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम उत्तर एक्सप्रेस और चार, आठ, दस, 11, 15, 17 व 18 जून को 12512 तिरुवनंतपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
चेन्नई सेंट्रल से 14 व 17 जून को चलने वाली 16093 चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जं. एक्सप्रेस व लखनऊ जं. से 16 एवं 19 जून को चलने वाली 16094 लखनऊ जं. चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस बेल्लमपल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
दो व नौ जून को 12521 बरौनी-एरणाकुलम एक्सप्रेस, छह व 13 जून को 12522 एरणाकुलम-बरौनी, सात व 14 जून को 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर, नौ व 16 जून को 12592 यशवंतपुर गोरखपुर व 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस और 11 व 18 जून को 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।