यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से छह ट्रेनों के संचालन में विस्तार किया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 05625 कामाख्या रोहतक स्पेश 14 से 28 नवंबर तक, 05626 रोहतक कामाख्या स्पेशल 16 से 30 नवंबर, 05736 कटिहार जंक्शन अमृतसर स्पेशल 12 से 26 नवंबर तक, 05735 अमृतसर कटिहार जंक्शन स्पेशल 14 से 28 नवंबर तक, 05734 किशनगंज अमृतसर स्पेशल 20 से 27 नवंबर तथा 05733 अमृतसर किशनगंज स्पेशल 22 से 29 नवंबर तक चलाई जाएगी।