फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामकृष्ण मठ की 26वीं वर्षगांठ पर हुई जगद्धात्री पूजा

Sat, 01 Nov 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रामकृष्ण मठ की 26वीं वर्षगांठ पर हुई जगद्धात्री पूजा
विज्ञापन
लखनऊ। निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ की 26वीं वर्षगांठ शुक्रवार को मठ के प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई। शुरुआत सुबह पांच बजे मंगल आरती से हुई। विधि-विधान से हुई जगद्धात्री पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रात नौ बजे प्रसाद वितरण के साथ पूजन की समाप्ति हुई। दिनभर चले अनुष्ठानों का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया गया। सुबह सात बजे वैदिक मंत्रों का उच्चारण स्वामी इष्टाकृपानंद ने और श्री चंडी का पाठ स्वामी रामाधीशानंद ने किया। रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद ने मां जगद्धात्री के विषय में विस्तार से प्रवचन किया। भक्ति गीतों की प्रस्तुति राहुल अवस्थी, अक्षय अवस्थी, राहुल चौधरी और हर्षित मिश्रा ने दी। कानपुर के गायक अशोक मुखर्जी और अनिमेष मुखर्जी ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। भोग आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया।

रामकृष्ण मठ की 26वीं वर्षगांठ पर हुई जगद्धात्री पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें