फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निरस्त ट्रेनों का संचालन कल से शुरू

Thu, 29 Feb 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे की वजह से दिसंबर में तीन महीने के लिए निरस्त की गई ट्रेनें एक मार्च से चलने लगेंगी। इनमें कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद की गई थीं तो कुछ ट्रेनों के संचालन की अवधि कम की गई थी। ऊंचाहार एक्सप्रेस निरस्तीकरण खत्म होने से पहले ही दौड़ाई जा चुकी है। बाकी रद चल रही आठ जोड़ी ट्रेनों के पटरी पर लौटने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ और प्रयागराज के बीच रोजाना फर्राटा भरने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेन है, जो ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज के रास्ते चलती है। प्रयागराज से चलने वाली यह ट्रेन दो दिसंबर से एक मार्च तक और चंडीगढ़ से चलने वाली गाड़ी एक दिसंबर से 29 फरवरी तक रद की गई थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन को 11 फरवरी से ही चला दिया गया था।
नई दिल्ली और मालदा टाउन के बीच सप्ताह में दो दिन दौड़ने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही प्रयागराज और ऋषिकेश के बीच सप्ताह में तीन दिन फर्राटा भरने वाली एक्सप्रेस ट्रेन वर्तमान में रद चल रही थी। इन्हें दिसंबर में रद किया गया था, जिनका निरस्तीकरण एक मार्च से खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

नई दिल्ली और बनारस के बीच दौड़ने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, देहरादून और बनारस के बीच दौड़ने वाली जनता मेल, सिंगरौली और टनकपुर के बीच दौड़ने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन रोज होता था, लेकिन दिसंबर महीने से इन ट्रेनों का संचालन एक दिन छोड़कर होने लगा।
ये ट्रेनें हफ्ते में तीन-चार दिन निरस्त रहती हैं। अब इन ट्रेनों का संचालन एक मार्च से पहले की तरह रोजाना होने लगेगा। जिले के अंदर दौड़ने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें (शटल सेवाएं) भी एक मार्च से पटरी पर लौटेंगी, जो दिसंबर महीने से निरस्त चल रही हैं।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि दिसंबर में जो ट्रेनें निरस्त हुई थीं, उनका निरस्तीकरण एक मार्च से खत्म होगा।

डेढ़ घंटे देर से आई पद्मावत एक्सप्रेस
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार होता दिख रहा है। लेटलतीफी कम हुई है। बुधवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से आई। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस और लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल पौन घंटे देर से पहुंची। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल, पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल और प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस लक्ष्मणपुर में एक घंटे खड़ी रही, जिससे शहर में यह ट्रेन डेढ़ घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें