फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर पर लेटकर घंटों मोबाइल चलाना स्वास्थ्य के लिए घातक

Mon, 25 Feb 2019 01:17 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
SGPGI
विज्ञापन
गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल से आए न्यूरो सर्जन डॉ. सुधीर दुबे ने बताया कि बच्चे, युवा व बुजुर्ग बिस्तर पर लेटकर ज्यादा देर तक मोबाइल न चलाएं। यह उनकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। वे पीजीआई के न्यूरो सर्जरी विभाग की ओर से मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी कार्यशाला के आखिरी दिन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बच्चे घंटों बिस्तर पर लेटकर मोबाइल पर गेम खेल रहे हैं। इससे कम उम्र में ही उनकी गर्दन की मांसपेशियां कमजोर होने के साथ ही हड्डियां टेढ़ी हो रही हैं। ऐसे में मर्ज बढ़ जाता है। आखिरी विकल्प सर्जरी का ही बचता है। पिछले पांच वर्षों की अपेक्षा ऐसे मामलों में 15 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


पैदल न चलना भी बीमारियों को दावत
डॉ. सुधीर दुबे ने बताया कि आजकल के लोगों में पैदल चलने की आदत छूटती जा रही है। लोग कुछ दूर तक जाने के लिए बाइक, कार व टैक्सी का सहारा ले रहे हैं। इससे उनके शरीर की हड्डियां कमजोर होती जा रही है। कम उम्र में ही वह स्पाइन संबंधित कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जबकि पहले के लोग कोसों दूर पैदल ही निकल जाते थे। वह हमेशा स्वस्थ रहते थे। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पैदल चलना चाहिए, नियमित व्यायाम भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें