फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगारपरक डिप्लोमा कोर्सों में आवेदन के लिए खुला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने आधा दर्जन नए रोजगारपरक डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश का मौका दिया है। इच्छुक उम्मीदवार समर्थ पोर्टल https://bbauadm.samarth.edu.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना मुताबिक कार्यकारी एमबीए, अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पांडुलिपि विज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, फिल्म व रंगमंच अभिनय व संपादन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, योग चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और बागवानी फसलों की कटाई-पश्चात प्रौद्योगिकी में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने का 31 अक्तूबर तक मौका है।
विज्ञापन




इतना देना होगा शुल्क

अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क लगेगा। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये शुल्क तय है।
विज्ञापन




नियम से आवंटित होंगे छात्रावास

छात्रावास के लिए आवेदन से पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर अपलोड नियमावली पढ़कर आवेदन करना होगा। छात्रों के निवास स्थान से दूरी को ध्यान में रखते हुए छात्रावास आवंटित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें