राजधानी में चार महीने में रविवार को कोरोना संक्रमण के सबसे कम केस दर्ज किए गए। कोरोना के सिर्फ चार मरीज सामने आए। इससे कम केस मार्च के महीने में मिले थे।
साथ ही रविवार को संक्रमण को मात देने वाले 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब सक्रिय केस 115 रह गए हैं।
ब्लैक फंगस के दो नए मामले, आठ डिस्चार्ज
राजधानी में रविवार को ब्लैक फंगस के दो नए मामले सामने आए। वहीं, आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि अब तक संस्थान में 545 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। रविवार को दो मरीजों की सर्जरी की गई। दोनों की हालत स्थिर है।