फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सिर्फ दो दिन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लविवि : परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सिर्फ दो दिन का समय
विज्ञापन

24 सितंबर है अंतिम तारीख
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक सेमेस्टर कक्षाओं की मुख्य और बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरने में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 24 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 28 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 500 रूपये विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

सभी विद्यार्थी लविवि की वेबसाइट www.luonline.in और www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विवि परिसर के नियमित विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म नहीं भरना है। एग्जेम्प्टेड और बैकपेपर के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर विद्यार्थियों को कैशियर कार्यालय में फीस जमा करनी होगी। फीस रसीद के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट विद्यार्थियों को संबंधित संकायाध्यक्ष या प्राचार्य के पास जमा करनी होगी। परीक्षा फॉर्म का प्रिंट आउट 28 सितंबर तक परीक्षा विभाग के पास जमा करना होगा। विलंब शुल्क वाले फॉर्म एक अक्तूबर तक जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें