फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कठौता झील में 10 फीट पानी बचा, पेयजल की किल्लत का डर

विज्ञापन
गोमतीनगर ​स्थित कठौता झील में कम हुआ पानी।
विज्ञापन
लखनऊ। शारदा सहायक नहर करीब 18 दिन से बंद होने के कारण तीसरे जलकल की कठौता झील में पानी का स्तर घटकर 10 फीट रह गया है। झील का बड़ा हिस्सा सूखने लगा है। इससे इंदिरानगर और गोमतीनगर की करीब पांच लाख आबादी की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, जलकल प्रशासन का दावा है कि फिलहाल आपूर्ति में कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित तीसरे जलकल से इंदिरानगर और गोमतीनगर में पानी की आपूर्ति होती है। यह जलकल शारदा सहायक नहर से मिलने वाले पानी पर निर्भर है। नहर का पानी कठौता झील में जमा किया जाता है, जिससे इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। नहर 11 अक्तूबर से बंद है और अगले 10 दिन तक बंद रहने की संभावना है। ऐसे में झील में पानी का स्तर और घटने से संकट गहरा सकता है।
जलकल के अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि कठौता झील की गहराई करीब 18 फीट है, जबकि इसमें अब 10 फीट पानी बचा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जलापूर्ति में कटौती नहीं की जा रही है।

गोमतीनगर स्थित कठौता झील में कम हुआ पानी।

गोमतीनगर स्थित कठौता झील में कम हुआ पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें