फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मियों की छुट्टियों से लेकर सर्विस बुक तक मिलेगी इस वेबसाइट पर

Thu, 14 Sep 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मानव संपदा
विज्ञापन
प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों का मानव संसाधन प्रबंधन ऑनलाइन करने जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) ने एक मानव संपदा (ehrms.nic.in) नाम से पोर्टल बनाया है।
विज्ञापन


इसमें सभी कर्मचारियों के अवकाश प्रबंधन से लेकर सर्विस बुक के रख-रखाव सहित कई सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी।

इस वेब पोर्टल पर सभी विभागों को अपने यहां के कर्मियों व अफसरों का डाटा 31 दिसंबर तक फीड करना होगा।

अपर मुख्य सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स संजीव सरन ने सभी विभागों को इसके निर्देश भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का विवरण दर्ज किया जाएगा।

इससे कर्मियों के रिकॉर्ड रखने में आसानी होगी। अधिकारी व कर्मचारी जो अवकाश लेते हैं उसका पूरा प्रबंधन इसी पोर्टल से होगा।

खुद मुख्यमंत्री ने इस पोर्टल के तहत सभी विभागों को अपने यहां के कर्मचारियों का डाटा फीड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसे आगामी दो अक्तूबर से लागू होने वाली ई-ऑफिस व्यवस्था से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सबसे पहले शुरू की व्यवस्था

प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सबसे पहले मानव संपदा पोर्टल में अपने यहां के डॉक्टरों, कर्मचारियों व अधिकारियों का डाटा फीड कराया है। स्वास्थ्य विभाग को इस पोर्टल के इस्तेमाल से काफी सुविधा हो रही है। इसी को देखते हुए सरकार ने यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें