फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन जमा करिए अपनी गाड़ी का टैक्स

Thu, 19 Dec 2013 12:01 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने अब पूरे प्रदेश में वाहनों के ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा दे दी है।
विज्ञापन


अभी तक यह सुविधा केवल लखनऊ व गाजियाबाद के ही वाहन स्वामियों को मिल रही थी।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत दोनों जिलों की सफलता को देखते हुए सरकार ने इसे सभी जिलों में लागू करने का निर्णय कर लिया है। परिवहन विभाग ने इसके औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं।

व्यावसायिक वाहन चलवाने वाले मोटर मालिकों को अपने वाहनों का टैक्स हर महीने, तिमाही व सालाना जमा करवाना होता है। इसके लिए उन्हें संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय में लाइन लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन


इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने 22 नवंबर को आदेश जारी कर लखनऊ व गाजियाबाद में ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान की। दोनों ही जिलों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया।

दोनों स्थानों की सफलता के बाद अब सरकार ने इस सुविधा को प्रदेश के सभी जनपदों में लागू करने का निर्णय किया है। इसके तहत सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से एक करार भी किया है।

परिवहन विभाग ने इसके लिए नेशनल इनफॉरमेटिक्स सेंटर (एनआईसी) व एसबीआई के सहयोग से ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सभी मूलभूत सुविधाएं जुटा ली हैं।

प्रमुख सचिव परिवहन बीएस भुल्लर की ओर से इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि प्रदेश के सभी जनपदों के परिवहन कार्यालयों में ऑनलाइन टैक्स जमा करने की प्रक्रिया लागू होगी।
विज्ञापन


इस निर्णय के बाद प्रदेश के वाहन स्वामी अब घर बैठे आसानी से अपने वाहनों का टैक्स ऑनलाइन भर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जमा होगा ऑनलाइन टैक्स https://vahan.up.nic.in/up/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें