बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 जून से शुरू हो रही हैं। पहले दिन बीबीए, एलएलबी व एमबीए आदि कोर्सों की परीक्षा होगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
पहले दिन बीबीए एलएलबी की छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से होगी। जबकि बीबीए एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की कॉन्सटीट्यूशनल लॉ की परीक्षा सुबह 10 बजे से होगी। एमबीए की चतुर्थ सेमेस्टर की बिजनेस एनालिटिक्स एंड केसेस की परीक्षा दोपहर 02 बजे से होगी। इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी (बेसिक साइंसेज) की चतुर्थ सेमेस्टर की बायोलॉजी ऑफ सिस्टम्स आदि की परीक्षा भी सोमवार को आयोजित की जाएगी।
विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए विवि ने परीक्षाएं ऑनलाइन, ऑफलाइन या ब्लेंडेड मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है। सभी विभागों को 26 जून तक परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए कहा गया है। डिजरटेशन को छोड़कर सभी परीक्षाएं हैंड रिटेन होंगी। ऑनलाइन परीक्षा का समय दो घंटे का होगा, साथ ही 45 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र डाऊनलोड करने व उत्तर पुस्तिका अपलोड करने के लिए दिया जाएगा। कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षाएं आयोजित होंगी।