डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सभी संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2018-19 में प्रवेश लेने वाले एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का नामांकन ऑनलाइन शुरू कर दिया है।
नामांकन प्रक्रिया ईआरपी मॉड्यूल के तहत विश्वविद्यालय की वेबसाइट
erp.aktu.ac.in पर 30 नवंबर तक होगी। इसमें किसी तरह की समस्या होने पर ई-मेल पर registrar@aktu.ac.in/dyreg.upid@aktu.ac.in पर सूचित किया जा सकता है। रजिस्ट्रार नंद लाल सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया 30 नवंबर को समाप्त होगी। इसलिए सभी कॉलेज निर्धारित समय में विद्यार्थियों से जुड़ी सूचनाएं अपलोड कर लें। विद्यार्थियों के डाक्यूमेंट अपलोड करने से पहले चेक कर लें कि उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ या गड़बड़ी तो नहीं की गई है क्योंकि इसमें किसी तरह की गड़बड़ी पर कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कहा कि पंजीकरण के बाद वेबसाइट से नामांकन आवेदन का प्रिंट लेकर मूल अभिलेखों के साथ विश्वविद्यालय में सत्यापन कराना होगा। इसकी तिथि अलग से बताई जाएगी।