फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अब घर बैठे मिलेगी मेडिकल रिपोर्ट

Thu, 30 Apr 2015 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मरीजों की जांच रिपोर्ट अब ऑनलाइन भी मिलेगी। अस्पताल में आईटी सिस्टम डवलपमेंट के तहत ये सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल की वेबसाइट बनाई जाएगी।
विज्ञापन


आईटी सेल के प्रभारी डॉ. मृदुल मिश्रा को बनाया गया है जिनकी निगरानी में ये काम होगा। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत मरीज घर से भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे और अस्पताल पहुंचने पर सीधे डॉक्टर को दिखा सकेंगे।

मरीज अपनी ऑनलाइन रिपोर्ट देखने के लिए एक वेबसाइट पर जाकर एक विशेष रजिस्ट्रेशन कोड अंकित करेंगे तो उनकी जांच रिपोर्ट और इलाज संबंधी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

यहां देखें डिटेल

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि व्यवस्था को जल्द शुरू कराया जाएगा। ऑनलाइन सुविधा  के लिए www.drspmhospital.com नाम से वेबसाइट बनाई जाएगी जिसपर रिपोर्ट ऑनलाइन रहेगी।

वेबासाइट पर अस्पताल के सभी डॉक्टरों की जानकारी के साथ उनके मोबाइल नंबर भी देखें जा सकेंगे। उधर, अस्पताल का क्लीन-ग्रीन टीम ने दौरा किया।

अस्पताल में सफाई का जायजा लेते हुए वार्ड और ओपीडी ब्लॉक में सफाई के निर्देश दिए। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि टीम आई थी लेकिन कोई बड़ी अव्यवस्था नहीं मिली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें