लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सात जुलाई को ऑनलाइन रोजगार मेला आयोजित करेगा। सहायक निदेशक (सेवायोजन) सुधा पांडेय ने बताया कि इसका पूरा विवरण विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना पंजीयन कराते हुए आवेदन विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर कर सकते हैं। मोबाइल पर ही घर बैठें अभ्यर्थियों का सात जुलाई की सुबह 10.30 से सीधे साक्षात्कार होगा। रोजगार मेला में स्टार फ्यूचर इन्फ्रासिटी एवं मार्केटिंग प्रा.लि, पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि. सहित तीन कंपनियां हिस्सेदारी करेंगी। रिक्त पदों व योग्यता का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है।