फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशतगर्द विकास दुबे के मकान का नक्शा है पास, अब मौके पर जांच करेगा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे के लखनऊ में इंद्रलोक कालोनी में बने हुए मकान का नक्शा एलडीए को मिल गया है। वहीं कालोनी का ले-आउट भी बिल्डर से लिया गया है। अब मंगलवार को एलडीए की प्रवर्तन टीम मौके पर जाकर निर्माण की जांच करेगी। जांच में यह देखा जाएगा कि निर्माण स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक हुआ है कि नहीं? वीसी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि विकास दुबे के बताए जा रहे इंद्रलोक कालोनी के मकान संख्या जे 424 का मानचित्र मिल गया है। मानचित्र को एलडीए से स्वीकृत कराया गया था। 2002 में यह नक्शा पास किया गया जो कि विकास दुबे केनाम से स्वीकृत नहीं है। ऐसे में संभावना यह है कि विकास दुबे ने बाद में मकान को रीसेल में खरीदा हो। विकास दुबे के भाई के मकान का भी नक्शा पूर्व में मिल चुका है जोकि एक पुलिस अधिकारी केनाम से स्वीकृत था। इसे भी रीसेल में ही खरीदा गया था। आज जांच करने जाएगी टीम वीसी का कहना है कि एलडीए की प्रवर्तन टीम मंगलवार को अधिशाषी अभियंता कमलजीत सिंह के साथ मकान की जांच करने जाएगी। अगर निर्माण मानचित्र केमुताबिक नहीं हुआ है तो ऐसे में अवैध निर्माण पर होने वाली कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। नोटिस देकर टूटेगा अवैध निर्माण विकास दुबे के मकान में केवल भूतल पर ही निर्माण किया गया है। एलडीए के एक अभियंता ने बताया कि शुरूआती जांच में सैटबैक छूटे हुए मिले हैं। अब नक्शे के मुताबिक नापजोख कर अवैध निर्र्माण को चिन्हित कर लिया जाएगा। जैसे फ्रंट सैटबैक में कमरों केआगे सामान या जनरेटर रखने के लिए पक्का निर्माण किया गया है। नापजोख के बाद नोटिस देकर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। कृष्णा कालोनाइजर्स ने सौंपा ले-आउट एलडीए को इंद्रलोक कालोनी बसाने वाले बिल्डर कृष्णा कालोनाइजर्स ने भी 1990 में स्वीकृत कराया गया कालोनी का ले-आउट सौंप दिया है। इसके मुताबिक भी भूखंड की लोकेशन और निर्माण को जांचने के लिए निर्देश एलडीए की प्रवर्तन टीम को अधिकारियों ने दिए हैं। हालांकि, नक्शा पुराना होने की वजह से पढ़ने में काफी दिक्कत आ रही है। Show quoted text
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें