फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती से की ऑनलाइन दोस्ती, ठगे गए 10.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- पीड़ित ने युवती व उसके भाई के खिलाफ पारा थाने में दर्ज कराया केस

- कोचिंग फीस, मां के इलाज, जेवर और मोबाइल खरीदने के नाम पर ऐंठे थे रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ।

पारा के जलालपुर फाटक निवासी मनीष कुमार ने चार साल पहले जीवनसाथी डाट काम नाम की साइट से राजाजीपुरम निवासी प्रियंका यादव नाम की युवती से दोस्ती की। दोनों के बीच मुलाकात होने लगी। आरोप है कि प्रियंका और उसके भाई राम ने धीरे-धीरे करके मनीष से 10.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। रुपये वापस मांगने पर युवती ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मनीष ने पारा थाने में आरोपी भाई-बहन के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि उन्नाव निवासी मनीष कुमार एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। चार साल पहले जीवनसाथी डाटकाम नाम की वेबसाइट के जरिए उनकी मुलाकात तालकटोरा राजाजीपुरम निवासी प्रियंका यादव नाम युवती से हुई। दोनों के बीच शादी की बात भी हुई। इसके बाद युवती ने बताया कि वह आईएएस की तैयारी कर रही है। युवती ने कोचिंग की फीस के नाम पर मनीष से आर्थिक मदद की मांग की। प्रियंका की बातों में आकर मनीष ने कोचिंग की फीस भेज दी। इसके बाद युवती व उसके भाई राम ने धीरे-धीरे करके कभी मां की तबीयत खराब होने, कभी जेवर तो कभी मोबाइल खरीदने के नाम पर 10.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। देखते-देखते वक्त गुजरता चला गया। कुछ दिनों के बाद मनीष ने प्रियंका से अपने दिए गए रुपये वापस मांगे तो प्रियंका व उसका भाई राम टालमटोल करने लगे। बाद में दोनों ने रुपये मांगने पर मनीष को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। परेशान होकर मनीष ने 16 जुलाई को आरोपी भाई-बहन के खिलाफ पारा थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर पारा ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित से कुछ रुपये कैश और कुछ ऑनलाइन लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें