फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालयों में एक अप्रैल से सीनियर छात्रों लगेगी कक्षाएं, प्राइमरी और जूनियर की पढ़ाई होगी ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई एक अप्रैल से शुरू होे जाएगी। कोरोना गाइडलाइन के चलते कक्षा नौ, 10 और 12 तक के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं चलेगी जबकि जूनियर और प्राइमरी कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। इसको लेकर अभी संगठन से कोई निर्देश तो नहीं मिले हैं, लेकिन स्थिति को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय प्रशासन अभी यही रणनीति बनाकर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अभी सभी विद्यालय 31 तक बंद कर दिए गए हैं। केवी गोमती नगर के प्रधानाचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने बताया कि एक अप्रैल से केंद्रीय विद्यालयों को संचालित करने के संबंध में संगठन से कोई निर्देश नहीं आए हैं, लेकिन एक रणनीति तैयार की गई है ताकि सुरक्षित व खुशनुमा माहौल में छात्रों की पढ़ाई शुरू की जा सके। उन्होंने बताया कि 12 तक के सीनियर छात्रों की पूर्व की भांति पूर्ण रूप से चलेंगी। जबकि जूनियर की कक्षा छह से आठ तक के छात्रों को अभिभावकों की सहमति पर बुलाने की बात चल रही है। वहीं, प्राइमरी के कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की पढ़ाई फिलहाल ऑनलाइन कराने के ही पक्ष में हैं। उन्होंने बताया कि यदि एक अप्रैल से पहले कक्षाओं के संचालन को लेकर राज्य सरकार और संगठन से कोई दिशा-निर्देश आता है तो उसके अनुसार कदम उठाए जाएंगे।
किताबें उपलब्ध, एनसीईआरटी से भी कर सकते हैं डाउनलोड
प्रधानाचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने बताया कि एनसीईआरटी की सभी किताबें बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं यदि किसी को परेशानी हो तो वह एनसीईआरटी की वेबसाइट से किताबों की बुकिंग भी करा सकता है। यही नहीं छात्र किताबों की पीडीएफ फाइल भी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है इसलिए सारी किताबें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें