फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीपावली के लिए बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली पर लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। अब 30 दिन पहले भी सीटों की बुकिंग कराई जा सकती है, जबकि पहले एक हफ्ते पहले बुकिंग की सुविधा दी जाती थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज प्रशासन ने 30 दिन पहले ही बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग शुरू कर दी है। इससे दशहरा, दीपावली व छठ पर बसों से सफर करने वाले एडवांस और तत्काल में सीटों की बुकिंग कर सकते हैं। यात्री ऑनलाइन सीटों की बुकिंग एसी वोल्वो, शताब्दी, जनरथ, पिंक एक्सप्रेस, स्लीपर के अतिरिक्त साधारण श्रेणी की बसों में करवा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट www.upsrtconlinebusbooking.com पर जाकर बुकिंग करनी होगी। इसमें आलमबाग बस टर्मिनल से आनंदविहार, कौशांबी, अलीगढ़, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बहराइच, बलिया, मिर्जापुर, मऊ, डुमरियागंज, महोबा, हमीरपुर, आमजगढ़ शहर शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, नेपाल और हिमाचल प्रदेश जाने वाली बसों में भी बुकिंग खोली गई है।

परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मार्गदर्शी एप तैयार किया है। इसके जरिये पैसेंजर एडवांस व तत्काल में सीटें बुक करवा सकते हैं। इस एप की शुरूआत इसी नवरात्र में लांच करने की तैयारी है। ताकि यात्री आगामी त्यौहार के दौरान अपने मोबाइल फोन से सीटों की बुकिंग करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें