फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमान अस्पताल में मानव दूध बैंक शुरू, नवजातों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी स्थित मध्य कमान अस्पताल में शुक्रवार को मानव दूध बैंक का शुभारंभ किया गया। आर्मी वाइव्ज वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की क्षेत्रीय अध्यक्ष रुचिरा सेनगुप्ता ने अस्पताल का दौरा कर मानव दूध बैंक, मातृ सुधा का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि इस सुविधा से भर्ती शिशुओं को राहत मिलेगी। मानव दूध बैंक उन शिशुओं की देखभाल करेगा, जहां विभिन्न कारणों से मां का दूध तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाता है। वैज्ञानिक शोध से यह साबित हुआ है कि जिन शिशुओं को केवल मां का दूध दिया जाता है, उनमें वैकल्पिक आहार की तुलना में बेहतर प्रतिरक्षा विकसित होती है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ऑन्कोलॉजी वार्ड, प्रेरणा सेल, अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (ईआईसी) और सूर्य सैनिक निवास का दौरा कर मरीजों एवं परिजनों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें