फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पांच से शुरू होगी रोडवेज बसों में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग, डाटा टेस्टिंग में लग रहा समय

Mon, 01 May 2023 09:10 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसों के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग पांच मई से शुरू हो जाएगी। इसके लिए डाटा टेस्ट किया जा रहा है। साइबर अटैक के कारण ईटीएम ठप हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। डाटा टेस्टिंग में समय लगने की वजह से इसमें देरी हो रही है। जबकि पहले इसे सोमवार रात से शुरू करने की तैयारी थी। मगर, अब पांच मई से बुकिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


गत 25 अप्रैल की रात परिवहन निगम पर साइबर अटैक हुआ और बसों में ऑनलाइन बुकिंग सेवाएं व इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) ठप हो गईं। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी, इसी बीच निगम प्रशासन ने अपना डाटा दोबारा तैयार करवाया। इसकी टेस्टिंग सफल होने पर बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ईटीएम से टिकट भी मिलने लगेंगे।

डाटा टेस्टिंग का काम सोमवार से शुरू हुआ, जिसे अभी कई चरणों में चेक किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने बताया कि मुख्यालय पर डाटा सुरक्षा की टेस्टिंग का काम चल रहा है। लिहाजा ऑनलाइन बसों में सीटों की बुकिंग पांच मई से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें