फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तीन दिन में आए 35 हजार आवेदन

Tue, 14 Jan 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन योजना से हुनरमंद बनने वालों की कतार तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में तीन दिन पहले शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण में अब तक 35 हजार युवक व युवतियों ने पंजीकरण करा लिए हैं। यह जानकारी मिशन के निदेशक विकास गोठलवाल ने दी है।

उन्होंने बताया कि हुनरमंद बनने के लिए युवाओं में काफी उत्साह है। ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई आने पर टोल फ्री नंबर 18001028056 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

गोठलवाल ने कहा कि युवाओं में दक्षता विकास को प्रमुख प्राथमिकता के रूप अपनाने पर विशेष बल दिया गया है। राज्य सरकार ने व्यावहारिक और पारदर्शी कौशल विकास नीति जारी की है।
विज्ञापन


कौशल विकास में ऐसे प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है जिससे युवा रोजगार और तकनीकी मांगों के अनुसार स्वयं को आसानी से बदल सकें।

सभी प्रशिक्षणार्थियों को इच्छानुसार ट्रेडों में प्रशिक्षण देने के साथ अंग्रेजी बोलने और कंप्यूटर की जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण कराने की होड़ के चलते मिशन की वेबसाइट की गति धीमी हो गई थी, लेकिन शीघ्र ही इसे सामान्य करा दिया गया।

बेरोजगारों को रोजगार के लायक बनाने के लिए 14 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए निशुल्क पंजीकरण तथा प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना शुरू की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें