फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज और सस्ता, थोक रेट 35 रुपये किलो

Thu, 31 Oct 2013 12:59 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में बुधवार को थोक एवं फुटकर बाजार में प्याज के दाम और नीचे आ गए।
विज्ञापन


थोक मंडी में रेट 35 रुपये और फुटकर बाजार में प्याज 40 रुपये किलो तक बिका। जबकि कल्याण निगम ने दूसरे दिन 40 रुपये प्रति किलो प्याज को बेचा गया।

दुबग्गा थोक मंडी के कारोबारियों ने बताया कि बुधवार को प्याज 25 से 35 रुपये किलो बिका है। पर नासिक से जितनी आवक हुई उसका आधा ही प्याज फुटकर दुकानदार खरीद कर ले गए।

वहीं सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी में अव्वल दर्जे का प्याज 37 रुपये किलो तक बेचा गया।

मंडी समिति के निरीक्षकों का मानना कि हफ्ते भर में प्याज 30 रुपये किलो बिकने लगेगा।

प्याज के दाम घटने के कारण चौक, नरही, डालीगंज, मुंशी पुलिया एवं आलमबाग फुटकर बाजार में इसके दाम 30 से 40 रुपये किलो पहुंच गए हैं।

दूसरी तरफ कल्याण निगम के केएन विष्ट ने बताया कि सभी काउंटरों पर दूसरे दिन 60 कुंतल यानी छह टन बेचा गया। इस प्याज का रेट 40 रुपये किलो रहा।

जबकि निगम ने इस प्याज को 37 रुपये किलो थोक मंडी से खरीदने का दावा किया है।

उन्होंने कहा कि जब तक निगम के काउंटर पर प्याज के खरीददार आएंगे, तब तक उसे बेचा जाएगा।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें