फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपए 60 से ज्यादा में बेचा प्याज तो खैर नहीं

Fri, 25 Oct 2013 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की फुटकर मंडियों में अब 60 रुपये किलो से अधिक दाम पर प्याज बेचने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यह निर्देश मंडी की उपनिदेशक मंजू मिश्रा ने प्याज के थोक एवं फुटकर कारोबारियों को दिए। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को भी प्याज फुटकर मंडियों में 80 रुपये किलो ही बिका।

आला अधिकारियों के निर्देश के बाद प्याज की कीमत को खुदरा बाजार में स्थिर कराने की कवायद मंडी परिषद स्तर से शुरू हुई है।

इस संबंध में गुरुवार को उपनिदेशक मंडी परिषद मंजू मिश्रा ने प्याज के थोक कारोबारियों व शॉपिंग माल और बड़े स्टोर संचालकों के साथ बैठक की।

उन्होंने थोक कारोबारियों को चेताया कि प्याज की कीमत महज मुनाफाखोरी के लिए बढ़ाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

थोक कारोबारियों ने बताया कि मंडी से प्याज 35 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से फुटकर व्यवसायी लेकर इसे मनमाने दाम पर खुदरा बाजार में बेच रहे हैं।

बड़े स्टोर व मॉल संचालकों ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वह अपने यहां किसी भी दशा में फिलहाल 60 रुपये प्रति किलो से ऊपर प्याज की बिक्री नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के उपस्थित अधिकारियों ने जमाखोरी के आधार पर प्याज की कीमत घटाने बढ़ाने वाले कारोबारियों की पहचान कराकर उन पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को भी प्याज के दाम में कोई कमी नहीं आई। शहर की सभी मंडियों में फुटकर प्याज का भाव 80 रुपये रहा। दूसरी तरफ नासिक के कारोबारियों ने बताया कि दीवाली से पहले ही जनता को सस्ता प्याज मिलने लगेगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें