फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बस में आग के मामले में एक निलंबित, एक को चार्जशीट

Tue, 13 Dec 2022 03:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बस में जिस समय शॉर्ट सर्किट से आग लगी उस समय 48 लोग सवार थे। यात्रियों को शीशे तोड़कर नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से लखनऊ आ रही आजादनगर डिपो की बस में आग लगने के मामले में एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है, जबकि एक अन्य को चार्जशीट दी गई है। आग से बस को हुए नुकसान की भरपाई भी कर्मचारियों से ही की जाएगी, जोकि करीब 40 हजार रुपये है।

विज्ञापन


परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया कि आग लगने की घटना की जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्यशाला के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। इसमें सहायक इलेक्ट्रिशियन के पद पर तैनात किशन मोहन सहाय को निलंबित कर दिया गया है। जबकि जूनियर फोरमैन विजय कुमार कन्नौजिया को चार्जशीट दी गई है। कार्यशाला के दो मैकेनिकों से जवाब तलब किया गया है।

रविवार दोपहर बंथरा के पास रोडवेज बस संख्या यूपी 77 टी 4385 के इंजन के सेल्फ में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। बस में 48 यात्री सवार थे, जिन्हें शीशे तोड़कर नीचे उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें