फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: पीआईटी की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 15 Oct 2022 11:32 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह यूपीएसएसएससी की पीईटी परीक्षा देने जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर हाईवे पर हरदी थाना क्षेत्र के मेथौरा के निकट शनिवार की भोर पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) देने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


बौंडी थाना के बैरिया के बड़हिन पुरवा निवासी 25 वर्षीय सूर्य प्रकाश अपने साथी श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना के एलहवा गांव निवासी 25 वर्षीय संजय के साथ बाइक से पीईटी की परीक्षा देने सीतापुर जा रहे थे। वह बहराइच-सीतापुर हाईवे पर मेथौरा के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पिकअप में फंसकर कुछ दूर घिसटती चली गई। इस घटना में सूर्य प्रकाश की मौके पर ही मौत गई। आसपास के लोगों ने घायल संजय को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें